अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल से तालुक रखने वाले भारतीय- अमेरिकी वकील काश पटेल को FBI (फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) का नये डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। काश पटेल की आयु 44 वर्ष है जिन्होंने 20 फरवरी को शपथ ग्रहण लिया। भारत के लोग भी जमकर खुशियां व्यक्त कर रहे हैं और खूब सहमति भी जता रहें है। इनका जन्म 25 फरवरी, 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में हुआ था, हालाँकि आपको बता दें कि उनके माता- पिता मूल रूप से गुजरात से हैं। इन्होंने अपनी पढाई अमेरिका में ही पूर्ण किया और कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अपना बढ़िया करियर विकसित किया हैं। आखिरकार कौन हैं एलेक्सि विल्किंस आइए जानते हैं..
FBI काश पटेल की गर्लफ्रेंड के बारे में जानिए
एलेक्सिस विल्किंस एक मशहूर कंट्री सिंगर और इसके साथ साथ लिखने के शौकीन और कमेंटेटर की भूमिका भी निभा चूंकि हैं। जब काश पटेल की शपथ ग्रहण हो रही थीं तब उनके फैमिली के साथ मंच पर मौजूद थीं। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाली एलेक्सि विल्किंस अब्राहम हमदे की प्रेस सचिव भी हैं, राजनीति में इनकी पुख्ता पकड़ मानी जाती है इसी कारण से ये राजनीतिक विश्लेषक की श्रेणी में विराजमान हैं। एलेक्सिस के पहले म्यूजिक एक और उनके वेटरन्स डे ट्रिब्यूट सॉन्ग ने ही धूम मचा दिया था और लोगों को खूब पसंद आया था, बता दें इस गाने को 1 मीलियन (10 लाख) से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका। इन्होंने जो निकोल्स, सारा इवांस, क्रिस यंग जैसे कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया है।
कैसे शुरू हुई ये दिलचस्प प्यार की कहानी?
आज दोनों ही एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े हैं दोनों का साथ कायम है, शपथ ग्रहण के दौरान भी एलेक्सि विल्किंस साथ में थीं। बता दें की दोनों की मुलाकात एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में पहली बार हुई थी। यह मुलाकात अक्टुबर माह 2022 में एक ‘कंजरवेटिव रीअवेक अमेरिकन’ इवेंट में हुई थी। फिर इसके बाद एक- दूसरे के प्रति जानने की इच्छा बढ़ने लगी और फिर 2023 में ये इश्क़ का सफर शुरू हुआ। अब दोनों रिलेशनशिप में तक़रीबन दो साल से है।
Leave a Reply